2 जुलाई 2012 - 19:30

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा है कि उनका देश कभी भी पश्चिमी देशों का आज्ञापालन नहीं करेगा۔۔۔۔۔۔۔۔۔

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा है कि उनका देश कभी भी पश्चिमी देशों का आज्ञापालन नहीं करेगा। मिस्र समाचार के अनुसार राष्ट्रपति बश्शार असद ने तुर्की के लोकतंत्र समाचारपत्र से बातचीत में कहा कि अगर सीरिया ने पश्चिमी देशों का आज्ञापालन कर लिया होता तो आज उसका संकट समाप्त हो चुका होता लेकिन सीरिया कभी भी पश्चिमी देशों का आज्ञापालन नहीं करेगा। राष्ट्रपति बश्शार असद ने सीरिया की सीमा में तुर्की के युद्धक विमान मार गिराए जाने पर खेद व्यक्त किया और कहा कि तुर्की के विमान के पायलट ने अपनी पहचान नहीं करवाई थी और उस कॉरिडोर में उड़ान भर रहा था जिसमें आमतौर पर ज़ायोनी शासन के विमान उड़ान भरते हैं इसीलिए उसे मार गिराया गया।सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा कि सीरिया के पास ऐसे सबूत और साक्ष्य हैं जिनसे मालूम होता है कि तुर्की के विमान ने सीरिया की सीमा में उड़ान भरी थी और अगर यह विमान अंतरराष्ट्रीय पानी में गिराया जाता तो सीरिया सरकार ज़रूर माफी मांग लेती। याद रहे तुर्की के एक युद्धक विमान ने जून की दूसरी तारीख को सीरिया सीमा का उल्लंघन किया था और सीरिया की चेतावनी की अनदेखी करते हुए आगे बढ़ रहा था जिसके बाद सीरिया सेना ने उसे मार गिराया था।समाचार समाप्त.......166